M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) महिला मोर्चा जिला एवं नगर कमेटी गठित

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) महिला मोर्चा की जिला व नगर कमेटी का हुआ गठन
-नवनिर्वाचित पदाधिकरियों से पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पार्टी हित में कार्य करने की जताई उम्मीद

हापुड़। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा बेबी भारती ने जिला व नगर कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को पद पर मनोनीत कर उन्हें पत्र सौंपे हैं।
जिलाध्यक्षा बेबी भारती ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला एंव नगर कमेटी का गठन किया है। अपनी जिला कमेटी में फातिमा को जिला प्रभारी, पूनम को उपाध्यक्षा, मिथलेश राय गौतम को उपाध्यक्ष, एड. कुमकुम सागर को जिला महासचिव, राखी व शाहना परवीन को सचिव, मीनू को कोषाध्यक्ष, रीना देवी व पूनम देवी को जिला संगठन मंत्री, मनोनीत किया है। इसके अलावा उन्होंने नगर कमेटी में आशा सिंह को नगर अध्यक्ष हापुड़, रेनू सिंह को नगर उपाध्यक्ष, कु. ललिता को नगर महासचिव, सुषमा को नगर सचिव, रजनी देवी को नगर कोषाध्यक्ष, परमजीत कौर को नगर संगठन मंत्री और कश्मीरी देवी, अंजू, राजेश, शकुन्तला, सध्या, मिथलेश, कुसुम, उर्मिला, गीता व बबीता को नगर कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। उन्होंने नवनिर्वाचित महिला पदाधिकरियों से पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पार्टी हित में कार्य करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही शेष कमेटियों का गठन किया जायेगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page