दंवाई देने जा रहे युवक ने तीन युवकों पर मारपीट कर घायल कर रुपये लूटने का लगाया आरोप

दंवाई देने जा रहे युवक ने तीन युवकों पर मारपीट कर घायल कर रुपये लूटने का लगाया आरोप
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दवाई लेने जा रहे दो युवकों के साथ तीन युवकों ने तमंचे के बल पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनसे तीन हजार रुपये छीन लिए। पुलिस का कहना कहना है मामला लूटपाट पर नहीं बल्कि मारपीट का है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम
हाजीपुर निवासी उदयवीर पाल और सचिन पाल ने थाना बाबूगढ़ में तहरीर दी है। जिसमें बताया ग्राम रमपुरा के बार बाइक सवार तीन युवकों ने रोककर मारपीट कर तीन हजार रुपये छीन लिए। तमंचे से बट से मुंह, छाती, आंख के पास प्रहार किया। जिससे पीड़ित उदयवीर की आंख में चोट लगी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामला लूट का नहीं, बल्कि आपसी मारपीट का है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।












