एआरटीओ ने पांच ट्रक सहित 11 वाहनों को किया सीज

एआरटीओ ने पांच ट्रक सहित 11 वाहनों को किया सीज
, हापुड़।
जिलें में अभियान चलाते हुए एआरटीओ अधिकारियों एवं रोडवेज विभाग ने संयुक्त रूप से नियम विरूद्ध सड़कों पर दौड़ने वाले पांच ट्रक सहित 11 वाहनों को सीज कर दिया।
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबेव पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि शासन ने नियम विपरित सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों की जांच के बाद कार्यवाही के तहत संयुक्त अभियान चलाकर 6 ऑटो टेम्पो व 5 ट्रक को सीज कर बंद कर दिया।
पीटीओ आशुतोष उपाध्याय एवं एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि वाहन चालकों की सचेत किया गया कि
वैध प्रपत्रों के साथ ही अपने वाहनों का संचालन करें। उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अगर इसके बाद भी अगर सुधार नहीं आता है तो कार्यवाही तेज की जाएगी।












