M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

रामभक्तों ने 500 वर्षों तक राममंदिर के लिए किया संघर्ष – ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज

रामभक्तों ने 500 वर्षों तक राममंदिर के लिए किया संघर्ष – ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज

हापुड़

हापुड़। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा, ” रामभक्तों ने 500 वर्षों तक संघर्ष किया है। हमने भी इसके लिए संघर्ष किया पक्षकार थे। अदालत में गवाही भी दी। अदालत के फैसले में न्यायाधीशों ने हमारे योगदान का उल्लेख भी किया है। धर्म व्यक्ति उन्नयन का मामला है। धर्म का उपयोग राजनीति के लिए और धन कमाने के लिए नहीं करना चाहिए। देश भौतिकता की ओर जा रहा है। सादा जीवन उच्च विचार होना चाहिए।

अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य मंगलवार को हापुड़ स्थित संजय बिहार आवास विकास कालोनी निवासी व एस एस वी कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता बीमा वालों के निवास पर मंगलवार को वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हम संसाधनों को जुटाकर अपना जीवन दुर्गम बना रहे हैं। जिससे लोगों में अवसाद आ रहा है। देश सही दिशा में नहीं जा रहा है। अंतःकरण को सात्विक बनाना चाहिए। इसी से सुख और शान्ति की प्राप्ति होती है। संसाधनों के फेर में पड़कर लोग जीवन को दुर्गम बना रहे हैं इससे ऊंच नीच की भावना लोगों में बढ़ रही है, वर्ग विद्वेष हो रहा है। आध्यात्मिकता को
छोटा समझकर भौतिकता की ओर बढ़ रहे है ये अच्छे संकेत नहीं हैं।

उन्होंने ने कहा सन्तों ने मनीषियों ने बुद्धिजीवियों ने देश को सही दिशा देने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। आगे भी सन्त समाज आगे आकर नेतृत्व करेगा। सनातन धर्म पर जो हमले हो रहे हैं वो स्वाभाविक हैं। जो सबल होता है, उसी पर हमला होता है। उसी से उनकी पहचान होती है जैसे सोना आग में तप कर खुद को प्रमाणित करता है। सबल व्यक्ति विचार व संस्था अपनी जगह पर बने रहे रहते हैं। यही उनकी पहचान होती है। ”

इससे पूर्व उन्होंने भक्तों को आशीर्वाद दिया।
अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य ने बताया कि वह शीतकालीन चार धाम यात्रा के लिए जा रहे है। इसमें गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम शामिल है।

इस अवसर पर पंडित अखिलेश गुरूजी, नवीन शर्मा, अशोक शर्मा बंदूक वाले, योगेन्द्र पंडित, विमल कुमार, विकास गुड्डू शर्मा, पवन शर्मा, नवीन गुप्ता, रामानंद आचार्य, विनोद गुप्ता, विकास गोल्डी, बब्बू, अशोक, विमल आदि ने शंकराचार्ज का आशीर्वाद लिया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page