ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई चाचा ने 16 साल की सगी भतीजी से किया दुष्कर्म

एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई चाचा ने 16 साल की सगी भतीजी से किया दुष्कर्म

गाजियाबाद

जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चाचा ने सगी भतीजी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर भतीजी को बेरहमी से पीटा। धमकी दी यदि किसी से इस बारे में बताया तो उसके माता पिता को जान से मार देगा।

उच्चाधिकारियों के दखल पर भोजपुर पुलिस ने मामला दर्ज तो किया, लेकिन आरोपित को पकड़ने की जरूरत नहीं समझी। गुरुवार को पीड़िता और उसकी मां एसीपी मोदीनगर से मिली और गुहार लगाई। उसने कहा कि आरोपित खुला घूम रहा है और पुलिस उसे नहीं पकड़ रही है। एसीपी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है।

एक गांव के रहने वाले व्यक्ति किसान हैं। पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते हैं। घर में ही उनका छोटा भाई भी रहता है। 25 नवंबर की दोपहर उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। व्यक्ति व उनकी पत्नी खेत पर थी। आरोप है कि इसी बीच व्यक्ति का छोटा भाई उनकी बेटी को जबरन ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपित ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

मां के पूछने के बाद पीड़िता ने बताई सच्चाई

दुष्कर्म के बाद आरोपित ने धमकी देकर उसे चुप कराने की कोशिश की। पीड़िता ने आपबीती अपनी बुआ को बताई। लेकिन बुआ ने आरोपित को कुछ कहने की बजाय किशोरी से चुप रहने को कहा। तभी से पीड़िता गुमसुम रहने लगी। उसने खाने से ही परहेज कर दिया। मां को शक हुआ तो उन्होंने सख्ती से पूछा इस पर वह फूट-फूटकर रोने लगी। रोते हुए आरोपित चाचा की सारी बात बताई।

आरोपित की करतूत का जब महिला ने विरोध किया तो उसने उल्टा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर महिला भोजपुर थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन आरोपित को नहीं पकड़ा।

दुष्कर्म के बाद भी शारीरिक शोषण

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने दुष्कर्म के बाद भी शारीरिक शोषण किया। अकेला पाकर उनसे निजी अंगों से छेड़खानी करता रहा। गुरुवार को एसीपी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। कहा आरोपित ने उनकी बेटी का जीवन तबाह कर दिया है। पूरे गांव में उनकी बदनामी हो गई है। ऐसे में बेटी का भविष्य अंधेरे में है। लेकिन पुलिस आरोपित को नहीं पकड़ रही है। उससे उन्हें जान का खतरा बना है।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

एसीपी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। पीड़िता ने बताया कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो मामले की शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची। उधर, एसीपी का कहना है कि पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page