M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurMeerutNewsUttar Pradesh

शादी के दो महीने बाद मायके में रह रही पत्नी के द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

शादी के दो महीने बाद मायके में रह रही पत्नी के द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

मेरठ

लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मायके में रह रही पत्नी के द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने पीड़ित स्वजन की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दो महीने पहले की थी लव मैर‍िज

तोपखाना निवासी मनजीत (35) पिछले पांच साल से ज्योति नाम की एक महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था। कुछ समय पहले उसकी पत्नी के मौत हो गई थी, जिसके बाद दो महीने पहले उसने ज्योति से प्रेम विवाह कर लिया था। तीन दिन पहले ज्योति अपने मायके चली गई थी। सोमवार को मनजीत ने पत्नी के मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद ज्योति ने पति का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था।

तनाव में आकर पत‍ि ने दी जान

पत्नी द्वारा नंबर ब्‍लॉक करने से वह तनाव में आ गया और अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी इंदु कुमारी वर्मा ने बताया कि मृतक के स्वजन की तहरीर पर ज्योति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

 

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page