fbpx
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

महिला के बच्चे की गर्दन पर चाकू लगाकर मां से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

महिला के बच्चे की गर्दन पर चाकू लगाकर मां से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की महिला के बच्चे की गर्दन पर चाकू लगाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की आरोपित की गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के

लिए भेज दिया है।

महिला ने बताया कि वह लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करती थी। वहां एक युवक भी का करता था। उसने महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने फैक्ट्री में ठेकेदार आरोपित के मौसा से शिकायत की। उन्होंने उसे फैक्ट्री से भगा दिया।

संबंध नहीं बनाने पर बच्चे की हत्या की धमकी

आरोप है कि इसी माह आरोपित युवक उनके कमरे पर आया। किराये पर कमरा दिलाने की बात कहकर कमरे में घुस गया। उनके बच्चे की गर्दन पर चाकू लगा दिया। संबंध नहीं बनाने पर बच्चे को मारने की धमकी दी। ये डर दिखाकर आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस व अन्य से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page