ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

महापंचायत में जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने जाम किया एनएच-334

मेरठ में महापंचायत में जा रहे थे किसान, 20 मिनट तक थमे रहे वाहनों के पहिये

हापुड़। किसानों की समस्याओं को लेकर मेरठ कमिश्नरी पर आयोजित धरने में जाते समय भाकियू कार्यकर्ताओं ने एनएच-334 (हापुड़-मेरठ हाईवे) जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की, करीब 20 मिनट तक वाहनों की रफ्तार थमी रही।

भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी व संगठन मंत्री अमरेन्द्र सिद्धू ने कहा कि किसानों का खुला शोषण हो रहा है। चीनी मिल किसानों को भुगतान नहीं कर रही है, बकायेदारी पर आरसी जारी हो रही है। आलू की फसल कोडि़यों के दाम खरीदी जा रही है। गेहूं का दाम भी लगातार घटाया जा रहा है।

किसानों ने एमएसपी कानून की मांग उठाई थी। लेकिन इस मांग को पूरा नहीं किया जा सका है। किसान को उसकी फसल का दाम तय करने का कोई अधिकार नहीं दिया गया है। जबकि किसान दिन रात मेहनत कर खेतों में फसल उगाते हैं। इसके विरोध में मेरठ कमिश्नरी पर चल रहे धरने में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एनएच-334 से रवाना हुए। धनौरा कट के पास कार्यकर्ताओं ने संख्या बल दिखाया। करीब 20 मिनट तक हाईवे जाम रहने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद किसान मेरठ के लिए रवाना हो गए।

इस मौके पर कुलदीप राठी, मोनू, पपेन्द्र सिंह, प्रेमवीर सिंह, मनिंद्र सिंह, यामीन, शेरू खान, अजय मसंद, आवेश चौधरी, जोगिंदर, धर्मवीर त्यागी, विनोद त्यागी, कुलदीप त्यागी, ललित शर्मा, संदीप चौधरी, अभिषेक शर्मा, अदनान, जाकिर, जावेद खान, जितेन्द्र चौधरी, बलराम सिंह, गुड्डू चौधरी मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page