ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

एक्सटेंशन में पुरानी कार सेल-परचेज का काम करने वाले हापुड़ के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी

 एक्सटेंशन में पुरानी कार सेल-परचेज का काम करने वाले हापुड़ के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी

गाजियाबाद

राजनगर एक्सटेंशन में पुरानी कार सेल-परचेज का काम करने वाले हापुड़ के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या पुराने विवाद में की गई है। मृतक के भाई की शिकायत पर नंदग्राम थाने में तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

हापुड़ के गांव बढौदा सिहानी निवासी महबूब कार सेल-परचेज का काम करता था। सोमवार देर रात करीब एक बजे उसे सुमित का फोन आया था। सुमित ने उसे राजनगर एक्सटेंशन में विवाद सुलझाने के लिए बुलाया।

वीवीआईपी मॉल के पास बुलाया

महबूब अपने भांजे शोएब के साथ राजनगर एक्सटेंशन में वीवीआईपी मॉल के पास पहुंचा। वहां पहले से मौजूद अंकित त्यागी और विजय उर्फ शैंकी ने महबूब के साथ गाड़ी से उतरते ही मारपीट शुरू कर दी। अंकित ने महबूब को गोली मार दी और आरोपित फरार हो गए।

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के भाई की शिकायत पर सुमित, अंकित और विजय पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page