M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

छह वर्षीय मासूम को नगर पालिका परिषद की गाड़ी ने कुचल दिया मासूम की मौत हो गई

छह वर्षीय मासूम को नगर पालिका परिषद की गाड़ी ने कुचल दिया मासूम की मौत हो गई

गाजियाबाद

कोतवाली क्षेत्र के निठोरी रोड पर मुगल गार्डन कॉलोनी में छह वर्षीय मासूम को नगर पालिका परिषद की गाड़ी ने कुचल दिया। मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने रोड को जाम कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वाहिद परिवार के साथ निठौरा रोड लोनी की मुगल गार्डन कॉलोनी में रहते हैं। उनका छह वर्षीय बेटा वासिल घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान लोनी नगर पालिका की कूड़ा डालने की गाड़ी ने बच्चे को कुचल दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। लोगाें ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई

प्रशासन के आश्वासन के बाद लोग लौटे

कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में शव को सड़क पर रखकर बैठ गए। पुलिस ने चालक को तुरंत ही हिरासत में ले लिया और गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस ने लोगों को समझाया लेकिन वह सड़क से उठने के लिए तैयार नहीं थे। भीड़ में कुछ लोग मुआवजे की मांग कर कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाया कि वह प्रशासन से इस बारे में बात करेंगे। दो घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर लोग सड़क से उठ गए। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पहले भी हो चुकी हैं दो मौतें

लोगों ने लोनी नगर पालिका की गाड़ियों की चपेट में आने से पूर्व में भी दो बच्चों की मौत हो चुकी है। आबादी क्षेत्र में चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं। समझाने का चालक मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। आबादी क्षेत्र में बच्चे सड़क पर खेलते रहते हैं।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page