M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

शिमला में शादी की सालगिरह मनाने गए चार्टर्ड अकाउंटेंट की घुड़सवारी करते गिरने पर मौत हादसे की परिवार को जानकारी दी घर में कोहराम मच गया।

शिमला में शादी की सालगिरह मनाने गए चार्टर्ड अकाउंटेंट की घुड़सवारी करते गिरने पर मौत हादसे की परिवार को जानकारी दी घर में कोहराम मच गया

मेरठ

शिमला में शादी की सालगिरह मनाने गए चार्टर्ड अकाउंटेंट की घुड़सवारी करते गिरने पर मौत हो गई। सीए की पत्नी ने काल कर हादसे की परिवार को जानकारी दी। उसके बाद घर में कोहराम मच गया।

सदर बाजार थाने के कैंट स्थित बीसी लाइंस-135 में चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक अग्रवाल रहते थे। उनकी मां पूनम रजबन जूनियर हाईस्कूल की रिटायर्ड शिक्षिका हैं। अभिषेक अग्रवाल की शादी 2007 में अंशु अग्रवाल के साथ हुई थीं। उनके दो बेटे अविरल और कार्तिक हैं।

शुक्रवार को अभिषेक की 17वीं सालगिरह हैं। वह अपनी सालगिरह मनाने के लिए पत्नी अंशु अग्रवाल के साथ गुरुवार को शिमला गए थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम पांच बजे शिमला में अभिषेक अग्रवाल घोड़े की सवारी कर रहे थे। अचानक ही घोड़ा बेकाबू होकर तेजगति से भागने लगा। अंसुलित होकर अभिषेक घोड़े से नीचे गिर गए।



घटनास्थल से अस्पताल की दूरी 16 किमी

बताया जाता है कि काफी दूर तक घिसटते चले गए। घायल अवस्था में अभिषेक को उठाकर कार में डालकर अस्पताल ले गए। घटनास्थल से अस्पताल की दूरी 16 किमी थी। इसलिए वहां पहुंचने में काफी समय लग गया। अस्पताल में उपचार के दौरान डाक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद उनकी पत्नी अंशु अग्रवाल ने फोन पर परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। स्वजन तत्काल ही शिमला के लिए निकल गए। साथ ही घर पर आने जाने वाले लोगों की भीड़ जमा थी।



नौ फरवरी को बंधन में बंधे थे, इसी दिन छूट गया साथ

अभिषेक और अंशु नौ फरवरी 2007 को शादी के बंधन में बंधे थे। इसी दिन अभिषेक की मौत के बाद दोनों का साथ छूट गया। स्वजनों का कहना है कि दाेनों एक दूसरे के काफी प्यार करते थे। अभिषेक का साथ छूटने के बाद अंशु खुद को संभाल नहीं पा रही है। वहां के लोगों ने बताया कि उसे शांत किया हुआ है। हालांकि परिवार के लोग भी रात 11 बजे तक शिमला पहुंच गए थे।



 





 



 





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page