पुलिसकर्मियों ने युवक की बचाई जान,वीडियो वायरल

पुलिसकर्मियों ने युवक की बचाई जान,विडियो वायरल
-गढ़-स्याना रोड पर मिर्गी का दौरा पडऩे से हुआ था,युवक बेहोश,
,हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर के गढ़-स्याना रोड पर एक युवक को मिर्गी का दौरा पडऩे के बाद वह सडक़ किनारे बेहोश हो गया,जिसकी जानकारी मिलने पर डायल 112पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। जिससे समय रहते युवक की जान बच गयी। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा हैै।
जानकारी के अनुसार थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड से गुजर रहा था,तभी उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह सडक़ किनारे बेहोश होकर गिर गया। इसकी सूचना राहगीरों ने डायल 112 की दी,कुछ ही देर में पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी सुनील कुमार और प्रमोद कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने पहले युवक को मालिश कर होश में लाने का प्रयास किया। जब युवक की स्थिति बिगडऩे लगी और एम्बुलेंस पहुंचने में देरी हुईतो पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए उसे एक ई-रिक्शा से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मुक्तेश्वर में भर्ती कराया।
चिकित्सकों के मुताबिक समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई है और अब उसकी हालत स्थिर है। पुलिसकर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई और सेवा भावना की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।












