M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बैंककर्मियों ने मिलीभगत कर हेड कांस्टेबल के खाते से उड़ाए 89 हजार , एफआईआर दर्ज

बैंककर्मियों ने मिलीभगत कर हेड कांस्टेबल के खाते से उड़ाए
89 हजार , एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र स्थित स्टैंट बैंक में एक हेड कांस्टेबल के खाते से बैंककर्मियों की मिलीभगत से
89 हजार रुपए निकालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार इटावा निवासी हेड कांस्टेबल सूरज सिंह हापुड़ कोतवाली में तैनात हैं। पीड़ित ने बताया कि उसका एक खाता हापुड़ स्टैंट बैंक में है।

पीड़ित ने बताया कि नौ फरवरी को वह बैंक की हापुड़ स्थित शाखा में बीमा पालिसी की तीस हजार रुपये की किश्त जमा करने के लिए जा रहा था। मेरठ रोड स्थित चौकी साइलो प्रथम के पास पहुंचने पर उसके मोबाइल फोन पर रुपये काटे जाने का मैसेज प्राप्त हुआ। पीड़ित ने बैंक की शाखा में जानकारी की तो उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से 25 हजार रुपये किसी अरविंद नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। मामले की जानकारी पर पीड़ित ने बैंक अधिकारियों से शिकायत कर खाते से लेनदेन बंद करा दिया। कुछ दिन बाद पीड़ित को पता चला कि उसकी बीमा पालिसी की समयावधि पूरी हो चुकी है। बीमा पालिसी के पूर्ण होने पर उसके खाते में 2.22 लाख रुपये आ गए हैं। 13 मार्च को पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज भेजा गया। जिसमें बैंक द्वारा वेतन पर लिए गए ऋण की किश्त जमा न होने की जानकारी थी।



मामले की जानकारी पर पीड़ित बैंक की हापुड़ स्थित शाखा पर पहुंचा और प्रबंधक से बातचीत की। उन्होंने बताया कि बीमा पालिसी पूर्ण होने पर उनके बैंक खाते में 2.22 लाख रुपये डाले जाने थे। मगर, बैंक की भूल से खाते में 2.52 लाख रुपये डाल दिए गए। खाते में अधिक डाले गए 30 हजार रुपयों की कटौती के लिए बैंक ने खाते के लेन-देन पर लगाई रोक को हटा दिया था। जिसके बाद 30 हजार रुपये बैंक ने उनके खाते से काट लिए हैं। आरोप है कि भारतीय स्टेट बैंक की शाखा हापुड़ की प्रबंधक सोनिया सरीन व सेवा प्रबंधक देवानंद मिश्र व कुछ अज्ञात बैंक कर्मचारियों ने लेन-देन बंद कराने के बाद भी पीड़ित के खाते से 89 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए हैं। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।



थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page