M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ के बिजली उपभोक्ताओं पर 100 करोड़ रुपए बकाया, एकमुश्त योजना के तहत ब्याज में 100 की छूट ,करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

हापुड़ के बिजली उपभोक्ताओं पर 100 करोड़ रुपए बकाया, एकमुश्त योजना के तहत ब्याज में 100 की छूट ,करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

हापुड़। नगर के बिजली उपभोक्ताओं पर बिल के 100 करोड़ रूपये बकाया है। विभाग ने बिल वसूलने के लिए 100 फीसदी ब्याज से छूट की योजना 15 दिसंबर से चालू की हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

15 दिसंबर से तीन चरणों में योजना लागू होगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा। योजना को सफल बनाने के लिए मोहल्लों और गांवों में शिविर लगाए जाएंगे।

योजना के तहत सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को अपने विलंबित भुगतान के ब्याज में छूट मिलेगी। तीन चरणों में लागू होने वाली यह योजना 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक लागू रहेगी। योजना का
प्रथम चरण 15 से 31 दिसंबर, दूसरा चरण एक से 15 जनवरी तक और तीसरा चरण 16 से 31 जनवरी तक रहेगा। वहीं, योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं की पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के के समय 30 सितंबर 2024 तक के बिलों मूल बकाया की 30 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी।
किश्तों में कर सकेंगे भुगतान

उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान के साथ किश्तों में भी भुगतान का विकल्प दिया जाएगा। 31 दिसंबर तक योजना के प्रथम चरण में अपने विलंबित बिलों का एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में सर्वाधिक छूट मिलेगी। एक किलोवाट भार तक के पोभोक्ताओं को योजना के प्रथम चरण
में एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट मिलेगी।



किसानों को मिलता रहेगा लाभ: किसानों को उनके निजी नलकूप के कनेक्शन के मामले में 31 मार्च 2023 तक के बकाया पर बिलों के भुगतान अधिभार में छूट का लाभ देने के लिए 07 मार्च 2024 से पंजीकरण जारी है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page