ATMS College of Education Menmoms
News

नेशनल हाईवें-9 पर आज आधी रात से रहेगा रूट डायवर्जन

नेशनल हाईवें-9 पर आज आधी रात से रहेगा रूट डायवर्जन

हापुड़। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में पितृ विसर्जन अमावस्या स्नान के चलते मंगलवार रात 12 बजे से दिल्ली लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। डायवर्जन में ट्रक, डंपर, ट्राला, डीसीएम, कैंटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप, टाटा मैजिक, मिनी कैंटर व अन्य भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जाएगा। हालांकि रोडवेज बस, कार और छोटे वाहन हाईवे से ही गुजरेंगे।.

पितृ पक्ष की अमावस्या इस बार बुधवार को होगी। पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु ब्रजघाट में गंगा स्नान कर पितरों का तर्पण करेंगे। पितृ विसर्जन अमावस्या पर पितरों के तर्पण के लिए लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे। श्रद्धालुओं के वाहनों को आने जाने में
जाम का सामना न करना पड़े। इसके लिए मंगलवार की रात 12 बजे से बुधवार शाम तक हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा।

इसको लेकर स्थानीय पुलिस ने पड़ोसी जनपद अमरोहा पुलिस से संपर्क कर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हाईवे पर ट्रक, कैंटर, डीसीएम समेत भारी एवं हल्के माल वाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पितृ अमावस्या पर होने वाले स्नान को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। स्नान के दौरान दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर होने वाले रूट डायवर्जन को लेकर उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन कर अमरोहा. पुलिस से वार्ता कर रणनीति बनाई जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page