M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

शिवखोड़ी में हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर आंतकी हमलें की घटना पर हिंदू संगठनों में आक्रोश, पुतला फूंका,कड़ी कार्रवाई की मांग

हापुड़।

पाकिस्तान समर्थक आंतकी संगठन द्वारा जम्मू के शिवखोड़ी में हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर आंतकी हमलें की घटना की विहिप व बजरंग दल ने आक्रोश जताते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन में सख्त कार्रवाई की मांग की।

विहिप जिलाध्यक्ष सुधीर चोटी व गिरीश त्यागी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी कटरा से शिव खोडी जाते समय 9 जून को हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर क्रूर पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों ने कायराना हमला किया जिसमें 10 निर्दोष हिन्दू तीर्थयात्री मारे गए, संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली घटना है इस क्रूरतम दुष्कृत्य से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में है।

उन्होंने राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि
जम्मू कश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है, धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है, हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है।आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है।



विहिप व बजरंग दल मारे गए हिन्दू तीर्थयात्रियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देश दें तथा इस प्रकार के तत्वों को सरंक्षण देने वाले आंतरिक व विदेशी तत्वों का भी कठोरता से समुचित इलाज ह ओर।



इस मौकें पर सुधीर चोटी जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद हापुर जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, गिरीश त्यागी दीपक त्यागी, प्रभातजी, ऋतिक त्यागी, जिला मंत्री प्रदीप ,अजय सुंदर नरायण त्यागी एडवोकेट विकास त्यागी,संनपरीत,अजय तिवारी सहमंत्री,अर्चित धुर्व, राजेन्द्र गुर्जर,ईश्वर कुमारी,मुनेश त्यागि,विजय मित्तल, गुलशन त्यागी,अरविंद त्यागी,सुधीर त्यागी ,कपिल त्यागी,अमित त्यागी तगासराय, सीटू त्यागी,गौरव त्यागी ,सुन्दर आर्य,और विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सभी प्रखंडों से देहात प्रखंडों से सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page