M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में निरीक्षण में पाई गई खामियां, सीडीओ हुए नाराज

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने मंगलवार को धौलाना क्षेत्र में स्कूलों, गौशाला व अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में निरीक्षण में खामियां पाए जानें पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए बीएसए को निर्देश दिए।

सीडीओ अभिषेक कुमार, ने धौलाना स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में 124 छात्राओं में से 97 छात्रायें उपस्थित पायी गयी। वार्डन सीमा शर्मा, को निर्देशित किया गया कि वह छात्राओं की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें। वार्डन सीमा शर्मा द्वारा माह मार्च 2024 में छात्राओं के लिए स्पोटर्स ड्रेस, बैग व खेलने का सामान आया था परन्तु अभी तक वितरित नहीं किये गये है। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई भी उचित नहीं पायी गयी। जो वार्डन की लापरवाही का प्रतीक है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्वयं जांच कर सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।



उधर ग्राम हसनपुर लोढा में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कक्षा-5 के बच्चों को बेसिक जानकारियों का ज्ञान नहीं है। उपस्थित अध्यापकों को निर्देश दिये गये कि वह सभी बच्चों को बेसिक जानकारी दे तथा शेक्षिण स्तर में सुधार लाये।



सीडीओ ने ग्राम हसनपुर लोढ़ा में संचालित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया जिसमें 29 गोवंश संरक्षित है। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि गोवंशों को लू से बचाव हेतु पंखे लगवाये जायें एवं शेड के उपर सफेद कलर कराये व हवा से बचाव के लिए पर्दे लगवायें। इस गोशाला पर 80 कुन्तल भूसा दान में प्राप्त हुआ है। निर्देश दिये गये कि अधिक से अधिक भूसा दान में प्राप्त करें।



उन्होंने ग्राम नन्दपुर में वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डा० कामि अली व डा० विनीत शर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित मिले। मौके पर एन०जी०ओ० के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि लू से पशुओं के बचाव हेतु शुद्ध ताजा पानी पिलाया जाये। साफ-सफाई रखी जाय। पशुओं का खाने में ताजा हरा चारा दिया जाय। पर्दों का समय से ही बन्द कर दिया जाय। इसके अतिरिक्त ग्राम हसनपुर लोढ़ा में हसनपुर झील का भी निरीक्षण किया गया। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्य सुनिश्चित कराते हुए पर्यटन स्थल के रूप में तैयार कराया जाय।



इस मौकें पर अभिमन्यू सेठ, खण्ड विकास अधिकारी, घौलाना, योगेश गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी घौलाना, संजय कुमार, सहायक विकास अधिकारी धौलाना, उपस्थित थे।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page