M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Entertainment

सपना चौधरी ने काला सूट पहन कर जस्टिन बीबर के गाने पर लगाए ठुमके, तालियों से गूंजा स्टेज

सपना चौधरी (Instagram @itssapnachoudhary)

सपना चौधरी (Instagram @itssapnachoudhary)



सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. जिससे पता चलता है कि सिर्फ लाइव शोज ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए भी अपने फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं.





मुंबईः एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जब भी स्टेज पर आती हैं, फैंस का जोश देखने लायक होता है. सपना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा ही एक वीडियो शेयर (Sapna Choudhary Video) किया है जिसमें उन्होंने अपने एक शो को दिखाया है. सपना इस वीडियो में इंग्लिश म्यूजिक पर ठुमके लगाती दिख रही हैं. सपना के इस वीडियो फैंस खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं.



सपना ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि स्टेज. शुक्रिया मेरी फैमिली आप लोग है जो मुझे इतना प्यार करते है. मैं आप लोगों को कितना भी थैंक यू बोलूं कम है. बहुत कम. सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. जिससे पता चलता है कि सिर्फ लाइव शोज ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं.



बता दें कि महिला दिवस के मौके पर ‘गुंडी’ गाने के बाद उनका एक और गाना रिलीज हुआ है, जिसे सुपरहिट सिंगर रेणुका पंवार ने गाया है. इस गाने में सपना चौधरी धाकड़ अंदाज़ में नज़र आ रही हैं और नाइंसाफी के खिलाफ हाथों हथियार उठाकर मुजरिमों को सबक सिखा रही हैं. गाना 9 मार्च को रिलीज हुआ है. वहीं सपना चौधरी का नया गाना ‘पायल चांदी की’ की भी रिलीज हो चुका है. इस गाने को भी रेणुका पंवार बहुत ही खूबसूरत अंदाज में गाया है. इस गाने का म्यूजिक अमन जाजी ने और मुकेश जाजी ने इसके बोल लिखे हैं. हाल ही में सपना के हाथ एक बड़े बजट की फिल्म लगी है. उन्हें जल्द ही भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ के साथ आगामी भोजपुरी फिल्म ‘मजनूं’ में देखा जाने वाला है. इस फिल्म में सपना को दिनेश लाल के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाने वाला है. ब्रजेश मौर्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को इन्लिक्स इंडिया प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक बडे़ बजट की फिल्म है.










Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page