ATMS College of Education Menmoms
News

देवनंदिनी अस्पताल को भेंट किया मृतक शरीर को सुरक्षित रखनें के लिए फ्रीजर

हापुड़। लोहा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो द्वारा मृतक शरीर को सुरक्षित रखने के लिए एक फ्रीजर देवनंदिनी अस्पताल को भेंट किया गया।

अस्पताल को फ्रीजर प्रदान करते हुए संस्था के अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर में इस फ्रीजर की बहुत आवश्यकता थी उस जरूरत को महसूस करते हुए संस्था द्वारा यह सुविधा निशुल्क रूप से नगर वासियों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

संरक्षक विजेंद्र गर्ग लोहे वालों ने कहा कि संस्था समाजिक कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहती है उन्होंने आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर बाकी और जरूरी वस्तुएं भी संस्था द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

देव नंदिनी अस्पताल के चेयरमैन डॉ श्याम कुमार और डॉ विमलेश ने संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले मौसम में इस फ्रीजर की आवश्यकता रहती है। और नगर वासियों के लिए यह सुविधा 24 घंटे अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध है।

उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारीयो व सदस्यों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर सचिव मनोज कुमार गुप्ता, लक्ष्मण स्वरूप, नितिन गुप्ता, राहुल गुप्ता, राजकुमार शर्मा, राम नारायण जिंदल, डॉ शिवकुमार, डॉ एसपी सिंह, डॉ हरिओम आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page