ATMS College of Education Menmoms
BreakingGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

सात वर्षीय बच्ची को चॉकलेट के बहाने घर में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश चीख मचाने पर पहुंचे लोगों ने बचाया

सात वर्षीय बच्ची को चॉकलेट के बहाने घर में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश चीख मचाने पर पहुंचे लोगों ने बचाया

गाजियाबाद

कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में सात वर्षीय बच्ची को चॉकलेट के बहाने घर में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपित ने बच्ची को बेरहमी से पीटा भी। चीख सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर रात में ही आरोपित को पकड़ लिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस कॉलोनी में गश्त कर रही है।

एक कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति कामगार हैं। उनकी सात वर्षीय बेटी मदरसे में पढ़ाई करती हैं। वह बृहस्पतिवार को मदरसे से घर लौट रही थी। इस बीच गली के बाहर ही पड़ोसी आरोपित ने बच्ची को रोक लिया। उसे चॉकलेट का लालच देकर वह अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां कमरे में जाकर आरोपित बच्ची से अश्लील हरकतें करने लगा। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई।

शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा भी ठूंसने की कोशिश

बच्ची ने विरोध किया तो आरोपित ने उन्हें चोट मारे। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा भी ठूंसने की कोशिश की। लेकिन बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे तो आरोपित भाग निकला। लोगों ने काफी दूरी तक उसका पीछा भी किया। लेकिन हाथ नहीं लगा। बच्ची को लेकर लोग मोदीनगर थाने पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई।

आरोपित की तलाश के लिए टीम गठित

पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपित की तलाश के लिए टीम गठित की। रात को पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दीपक है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज करा दिये गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page