M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurHealthNewsUttar Pradesh

सर्दियों में रखना चाहते हैं अपना और अपने परिवार का खास ख्याल, तो फॉलो करें ये विंटर फूड गाइड

सर्दियों में रखना चाहते हैं अपना और अपने परिवार का खास ख्याल, तो फॉलो करें ये विंटर फूड गाइड

लाइफस्टाइल 

सर्दियों के मौसम में अक्सर बीमारियां हमें आसानी से अपना शिकार बना लेती हैं। ऐसे में इस मौसम हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। बीमारियों में बचने का सबसे आसान तरीका है, अपनी इम्युनिटी को मजबूत करना। अक्सर कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से ही बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं।

इन सभी बीमारियों का एक सबसे अच्छा इलाज ये है कि अपनी इम्युनिटी को इतना बढ़ा लें, जिससे ये बीमारियां हमारे पास आ कर भी वापस चली जाएं। खास तौर से छोटे बच्चों की इम्युनिटी को बढ़ाएं, क्योंकि इनकी इम्युनिटी कमजोर होती है और इन्हें आसानी से बीमारियां घेर लेती हैं। इम्युनिटी बढ़ाने का बेस्ट तरीका है अपना खानपान उस हिसाब से रखना, जो हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने में सहायक हों।

ऐसे बढ़ाएं इम्युनिटी

इम्युनिटीबढ़ाने के लिए सब्जी, फल, मसाले या फिर अन्य कई तरह के सुपरफूड्स को डाइट में शामिल करना जरूरी है। इन सभी फूड्स को अपने नियमित आहार में शामिल करने से बच्चे से लेकर बूढ़े तक की इम्युनिटी बेहतर बनी रहेगी। ऐसे में आपको बताते हैं सर्दियों में मिलने वाले कुछ सुपरफूड्स के बारे में, जिनकी मदद से आप अपना और अपने परिवार की सेहत का ख्याल आसानी से रख सकते हैं।

सर्दियों के लिए सुपर फूड्स

सुपर फूड्स की लिस्ट में आप ड्राई फ्रूट्स, सीड्सआदि को शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से शरीर के अंदर गर्मी बनी रहती है, इम्युनिटी मजबूत होती है और साथ ही पेट भी भरता है। इन सुपर फूड्स में निम्न शामिल हैं-



  • नट्स( बादाम, अखरोट, काजू)
  • फ्लैक्स सीड्स
  • तिल
  • गुड़
  • हल्दी
  • लहसुन
  • अदरक
  • गोंद
  • घी
  • अंजीर
  • मूंगफली

सब्ज़ियां



सर्दियों में सब्जियों की कई वैरायटी आसानी से मिलती है। सीजनल सब्जियों की बहार रहती है। ऐसे में आप इन सब्जियों को डाइट में शामिल कर रोज कुछ नया और स्वादिष्ट खाने के साथ ही हेल्दी भी बने रहेंगे। इन सब्जियों को बनाएं डाइट का हिस्सा-



  • शकरकंद
  • चुकंदर
  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • गाजर
  • हरी मटर
  • गोभी
  • मशरूम
    • कद्दू
    • टमाटर

    फल

    जहां सर्दियों में कई लोग ठंडी तासीर की वजह से फल खाना कम या खत्म कर देते हैं, वहीं कुछ फल ऐसे हैं, जिनके सेवन से आपकी इम्यूनिटी मजजबूत होती है और आपको ये नुकसान भी नहीं पहुंचाते। हां अगर डॉक्टर ने मना किया है, तो इसके सेवन से परहेज करें। सर्दियों में इन फलों को खा सकते हैं-



    • कीनू और संतरा
    • अनार
    • आंवला
    • अमरूद
    • सेब
      • अंगूर
      • कीवी
      • पियर
      • स्ट्रॉबेरी
      • क्रेनबेरी (करौंदा)

      अनाज

      गेहूं और चावल तो साल भर खाए जाने वाले अनाज हैं, लेकिन सर्दियों में खास कुछ ऐसे अनाज का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर को ताकत और पोषण दोनों ही मिलता है।



      • बाजरा
      • रागी
      • ज्वार
        • मकई
        • कंगनी/फॉक्सटेल मिलेट

        मसाले

        गर्म मसालों को गर्म इसलिए बोला जाता है, क्योंकि ये शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित करते हैं। ऐसे में सर्दियों में इन मसालों का सेवन कर सकते हैं-



        • हल्दी
        • दालचीनी
        • अजवाइन
        • काली मिर्च
        • जायफल
        • हींग



 

 

 

 

jmc
jmc



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page