M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

सर्दियों में मिलने वाले ये 5 साग हर बीमारी को रखते हैं शरीर से दूर, जानें इन्हें खाने के लाखों फायदे

सर्दियों में मिलने वाले ये 5 साग हर बीमारी को रखते हैं शरीर से दूर, जानें इन्हें खाने के लाखों फायदे

लाइफस्टाइल 

सर्दी के मौसम की शुरुआत हरी सब्जियों के साथ ही होती है, जिसमें मिलने वाले अनेकों प्रकार के साग हमे पूरे साल की एनर्जी दे जाते हैं। वैसे तो, इन्हें हर मौसम में उचित पर्यावरण में उगाया जा सकता है और बहुत सारे जगहों पर लोग उगाते भी हैं, लेकिन सही मौसम में खाए जानी वाली सब्जियों का स्वाद अलग ही होता है। यही स्वाद इस सीजन में उगने वाली हरी पत्तेदार सागों से मिलता है। ऐसे में इन्हें मिस करना मतलब स्वास्थ्य के साथ-साथ, स्वाद को भी मिस करना होगा। इसलिए डेली ही इन्हें अपने खाने में एक अलग डिश के रूप में जरूर बनाए और अपने खाने में शामिल करें।

इन सागों से हमें अनेकों तरह के फायदे होते हैं, तो आइए जानते हैं कौन-से साग हमारे लिए लाभदायक हैं।

पालक का साग

आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर पालक का साग हमारे बालों और हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं, यह ब्लड शुगर को मेंटेन भी करता है। इसके सेवन से कैंसर जैसे रोग से भी बचा जा सकता है।



बथुआ का साग

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बथुआ का साग हमारे पाचनतंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसका इस मौसम में डेली सेवन करने से पथरी की समस्या नहीं होती है। जिंक, फास्फोरस, पोटेशियम,आयरन और कैल्शियम से भरपूर बथुआ का साग हमारे लिए प्रकृति का वरदान है। इसे सादा बनाकर या दही से इसका रायता बनाकर इसे खाया जा सकता है। इसमें मौजूद एमिनो एसिड पाचनतंत्र को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।



मेथी का साग

एंटीऑक्सीडेंट युक्त मेथी के साग अनेक प्रकार के बैक्टेरिया को खत्म करता है। इनकी छोटी-छोटी गोल पत्तियां डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। इसकी पूड़ी, चपाती या फिर सब्जी, सभी सेहत के लिए लाभकारी है।



अरबी का साग

विटामिन-ए युक्त अरबी का साग हमारी आंखों के साथ-साथ उम्र बढ़ने के साथ होने वाले मैक्यूलर डीजनरेशन को रोकने में सहायक है। इसमें विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे इम्यूनिटी और स्किन के लिए फायदेमंद है। उत्तर भारत में भाप में पकाकर पकौड़ियाँ बनाई जाती हैं, जो बहुत ही टेस्टी होती हैं।



कलमी का साग

एंटीऑक्सीडेंट युक्त कलमी का साग बहुत सारे खनिजों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। इसमें अनेक प्रकार के विटामिन और आयरन भी होते हैं, जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देते और आंखों के लिए स्वास्थ्य वर्धक भी होते हैं। ये कम कैलोरी वाला साग है, जो हमारा वजन कम करने में सहायक होता है।



jmc
jmc







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page