M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

युवक का शव फंदे से लटका मिला मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ पत्नी और मायके वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

युवक का शव फंदे से लटका मिला मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ पत्नी और मायके वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

गाजियाबाद

कोतवाली क्षेत्र के बंथला में रविवार सुबह करीब चार बजे एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें पत्नी और मायके वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस स्वजन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है

मौके से पुलिस को मिला सुसाइड नोट

पुलिस के मुताबिक, बंथला में विशाल शर्मा परिवार के साथ रहते थे। उनकी शादी जून 2023 में लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की कालोनी में रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद से पत्नी से विवाद चल रहा था। दिसंबर में पत्नी अपने मायके चली गई। 25 जनवरी को वह पत्नी को मायके लेने गए थे। जहां विवाद हो गया।

आरोप है कि मारपीट की गई। दोनों पक्षों की ओर से लोनी बार्डर थाने में शिकायत की गई। जहां से मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया। रविवार सुबह करीब चार बजे विशाल का शव छत पर पंखे के कुंदे से लटका हुआ था। स्वजन ने देखकर पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। युवक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।



पत्नी और ससुराल वालों को बताया जिम्मेदार

मौके से पुलिस को कमरे एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें लिखा है कि वह आज मरने जा रहा है। उनकी मौत का कारण पत्नी और ससुराल वाले हैं। वह मेरे परिवार वालों को ब्लैकमेल करते हैं और झूठा फंसाने की धमकी देते हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है।



स्वजन ने विशाल की पत्नी और उसके घरवालों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग का मिलान कराया जाएगा।





 



 



 



 

jmc
jmc

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page