M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशनस में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का हुआ समारोह,किया सम्मानित


हापुड़ – स्थानीय जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन हापुड़ के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के द्वितीय दिन का उद्धघाटन एवं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का समापन जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन हापुड़ के माननीय फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल जी,वाईस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल , मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल, सचिव डॉ० रोहन सिंघल, मुख्य अतिथि व् मुख्य वक्ता आर० एस० एस० (पी० जी०) कॉलेज, पिलखुआ पूर्व रीडर व् विभागाध्यक्ष प्रो० डॉ० सी० पी० शर्मा विशिष्ट अतिथि वैंकटेश्वरया विश्वविद्यालय, गजरौला, कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के निर्देशक प्रो० ड़ॉ० संजय तिवारी, विशिष्ट अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो० बी० के० वार्ष्णेय, जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के महानिदेशक प्रो० (डॉ०) सुभाष गौतम, जे. ऍम .एस.वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ० निधि मलिक, भगवती इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के निदेशक प्रो०अनिरुद्ध विश्वास तथा तकनिकी सत्र के चैरपर्सनस टेक्निक ऑफ़ एडवांस स्टडीज दिल्ली की निदेशिका डॉ०मोनिका मेहरोत्रा ,स्कूल ऑफ़ आर्ट एंड ह्युमनिटीज़ , आई आई एम टी वि०वि० मेरठ के अध्यक्ष डॉ० अतीक उर रहमान ,एस एस वी पी जी कॉलेज के प्रोफेसर (डॉ०) अमित वर्मा, स्कूल ऑफ़ नर्शिंग आई आई एम टी वि०वि० मेरठ के विभागाध्यक्ष प्रो० डॉ० वरुण तोषनीवाल, कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन आई आई एम टी वि०वि०, मेरठ के एसोसिएट डीन प्रो० ड़ॉ० संजीव अग्रवाल एवं जी० एस० एच० (पी० जी०) कॉलेज, चांदपुर के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो० डॉ० पी० के० तलान, जे. ऍम .एस. ग्रुप के प्राचार्य डॉ० धीरज सैनी एवं कॉन्फ्रेंस संयोजक गौरव त्यागी आदि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया।
उद्धघाटन के प्रथम सत्र में संस्थान के चेयरमैन राकेश सिंघल जी का संस्थान में पधारने पर आभार प्रकट किया। मंचासीन सभी अतिथियों तथा प्रथम दिवस के सञ्चालन के लिए सभी को हार्दिक बधाई भी दी । कॉन्फ्रेंस के चैयरमेन व् जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के महानिदेशक प्रो० (डॉ०) सुभाष गौतम ने जानकारी देते हुए बताया की विभिन्न राज्यों से प्राध्यापकों व् शोधार्थियो ने कॉन्फ्रेंस सोविनियर में प्रकाशित होने के लिए अपने अपने एब्स्ट्रेक्ट भेजे थे। तथा कल दिनांक ५ जनवरी २०२४ को द्वितीय सत्र में शोध पत्रों का प्रतिभागियों ने वाचन किया।
कॉन्फ्रेंस के प्रथम सत्र में संस्थान के चेयरमैन राकेश सिंघल जी नेअध्यक्षता करते हुए अपने भाषण में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किय। संस्थान के वाईस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल ,माननीय मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल ने कॉन्फ्रेंस में आये सभी विद्वान प्रोफेसरस ,डीन, विभागाध्यक्षो की गरिमामय उपस्थिति को सभी प्रतिभागियों एवं संस्थान के लिए अति महत्वपूर्ण बताया।
वक्ता के रूप में बोलते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक बिजनौर के पूर्व प्राचार्य प्रो० बी० के० वार्ष्णेय ने कॉफ्रेंस विषय को आज के युग में सभी छात्र/ छात्राओं,शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों के लिए अति उपयुक्त बताय। मुख्य अतिथि एवं मुख्या वक्ता ड़ॉ० सी० पी० शर्मा व् पूर्व रीडर आर० एस० एस० (पी० जी०) कॉलेज, पिलखुआ ने विभागाध्यक्ष व् महत्वपूर्ण विषय वर्तमान परिपेक्ष्य में साहित्य की भूमिका ने अपने व्याख्यान में कॉन्फ्रेंस के विषय पर गहनता से विचार प्रकट किये तथा अपने व्याख्यान में प्रो० शर्मा ने स्पष्ट किया की जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के कॉन्फ्रेंस चेयरमैन प्रो० (डॉ०) सुभाष गौतम ने अति महत्व पूर्ण विषय पर दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करते हुए मानव मूल्यों को विकसित करने के लिए साहित्य की भूमिका को अति महत्वपूर्ण बताया जिस पर प्रो० शर्मा ने कहा की वास्तव में साहित्य ही जीवन का दर्पण हैं जिसमे व्यक्ति अपना सर्वांगीण विकास करता हैं। वास्तव के कॉन्फ्रेंस चेयरमैन पो० ड़ॉ० सुभाष गौतम ने आज के दौर के लिए एक नए बहुआयामी विषय को चुना है। वेंकेटेश्वर विश्विद्यालय कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के निर्देशक प्रो० संजय तिवारी ने कॉन्फ्रेंस के विषय (जैवविविधता और पर्यावरण नियमन: मानव कल्याण के लिए पारिस्थितिक तंत्र की सुरक्षा करना) हमें गहनता से पर्यावरण नियमन तथा मानव कल्याण के लिए पारिस्थितिक तंत्र कि सुरक्षा के लिए वास्तव में प्रेरित करता है। पर्यावरण एवं मानव कल्याण को सुरक्षित करना प्रत्येक मानव का मूल धर्म है। प्रो० तिवारी ने जीवन एवं मूल्यों से जुड़े अनेक उदाहरणो से पर्यावरण एवं मानव कल्याण के लिए वैल्यूज और स्किल्स को अति महत्वपूर्ण करार दिया।
संसथान के वाईस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल ने दूर-दराज से आये सभी अथितियो एवं प्रतिभागियों का संसथान में स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कॉन्फ्रेंस की महत्ता पर प्रकाश डाला और आज के अति आधुनिक युग में कॉन्फ्रेंस को सभी प्रतिभागियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। तथा साथ ही संसथान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल ने संसथान की विगत वर्षो की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संसथान के डायरेक्टर प्रो०(डॉ०) सुभाष गौतम के दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के सम्पन पर सभी को हार्दिक शुभकामनाए दी और कहा की संसथान प्रत्येक अकादमिक गतिविधियों को सुचारु रूप से करने के लिए हमेशा प्राध्यापकों की हर मदद के लिए तत्पर रहता है। संसथान का मुख्या उद्देश्य छात्र/छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना एवं उनका बहुमुखी विकास करना रहा है।
संसथान के सचिव डॉ० रोहन सिंघल ने सभी प्रतिभागियों को जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशनस के प्राध्यपको एवं छात्र छात्राओं को दी जाने वाली सभी सुविधाओं आदि की गहनता से जानकारी देते हुए एकेडमिक्स को को बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास को अपनी प्राथमिकता बताया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की जानकारी देते हुए कॉन्फ्रेंस के चैयरमेन प्रो०(डॉ०) सुभाष गौतम ने बताया की उत्तर प्रदेश ,राजस्थान, उत्तराखंड ,मध्यप्रदेश,दिल्ली,बिहार आदिराज्यों के निदेशकगणो ,प्राध्यापकों शोधार्थियों एवं पी जी के छात्र /छात्राओं ने कॉन्फ्रेंस में अपने अपने शोधपत्रों का वाचन किया।
कॉन्फ्रेंस के द्वितीय सत्र के चेयरपर्सन्स प्रो० (डॉ०) मोनिका मेहरोत्रा, ड़ॉ० प्रदीप तलान, डॉ० वरुण तोषनीवाल, डॉ० अतीक उर रहमान, डॉ० अमित वर्मा ने बताया की आज समापन के द्वितीय सत्र में अलग-अलग विषयो के शोधपत्रों का वचन किया गया। प्रतिभागियों ने पैनल डिस्कशन के दौरान अपने -अपने प्रश्न पूछते हुए तकनीकी सत्र को अति गंभीर एवं शैक्षणिक बना दिय। कार्यक्रम के अंत में जे. ऍम .एस.वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ०निधि मलिक एवं डॉ० धीरज सैनी ने सभी आगुन्तको ,शोधार्थियों, प्रतिभागियो,छात्र /छात्राओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन की कॉन्फ्रेंस संचालन समिति ,सभी विभागाध्यक्ष ,प्राध्यापकगण ,स्टाफ तथा भगवती इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के निदेशकगण, विभागाध्यक्ष ,प्राध्यापकगणो का सराहनीय योगदान रहा। संसथान के मैनेजर गौरव शर्मा का कांफ्रेंस सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।
कॉन्फ्रेंस का सफल संचालन सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी मेरठ की अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रो०(डॉ०) फरहा हाश्मी ने किया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page