ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

निर्माण कार्य के लिए हापुड़ जनपद से 100 श्रमिकों को भेजा जायेगा इस्राइल ,किया आवेदन

निर्माण कार्य के लिए हापुड़ जनपद से 100 श्रमिकों को भेजा जायेगा इस्राइल ,किया आवेदन

हापुड़

हापुड़। इस्राइल जाकर कार्य करने के लिए हापुड़ जनपद से 100 से अधिक श्रमिकों ने श्रम विभाग के कार्यालय में आवेदन किया हैं।

उप श्रमायुक्त ने बताया कि प्रदेश में 10,000 श्रमिकों को भेजा जाना प्रस्तावित है। इस्राइल में राजमिस्त्री के लिए 2000, टाइल्स का कार्य करने के लिए 2000, सेटरिंग के लिए 3000 और आयरन वेल्डिंग के लिए 3000 श्रमिकों को जाने का मौका मिलेगा। इसके क्रम में अभी तक हापुड़ मेें 100 श्रमिकों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि जो कारीगर इस्राइल जाकर कार्य करने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन लोहियानगर स्थित श्रम कार्यालय में जाकर दे सकते हैं। इसके लिए 21 वर्ष से 45 वर्ष तक के व्यक्ति जिनको तीन वर्ष का कार्य अनुभव हो वह आवेदन कर सकते हैं। उनको प्रतिमाह 1,37,000 रुपये मिलेंगे साथ ही बोनस, ओवर टाइम, मेडिकल एवं दुर्घटना बीमा की सुविधा भी मिलेगी।

जानकारी के लिए कॉल सेंटर स्थापित
इस्राइल जाने के इच्छुक व्यक्तियों के किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। वह मोबाइल नंबर 8303521529, 9250522228 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page