ATMS College of Education Menmoms
Entertainment

इंतजार खत्म, ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें फुल डिटेल

फिल्म 'सूर्यवंशी' को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार फैंस काफी दिनों से कर रहे थे. फिल्म ओटीटी पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) की रिलीज डेट का आखिरकार ऑफिशियली ऐलान हो गया है. रविवार का सुबह अक्षय ने अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार फैंस काफी दिनों से कर रहे थे. फिल्म ओटीटी पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) 30 अप्रैल को रिलीज होगी. अक्षय कुमार ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘हमने आप सभी से सिनेमा के दमदार एक्सपीरियंस का वादा किया था और वो वादा पूरा होगा. आखिरकार इंतजार खत्म होगा… आ रही है पुलिस. सूर्यवंशी सिनेमाघरों में 30 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी.’ इसके साथ ही अक्षय ने #Sooryavanshi30thApril का भी इस्तेमाल किया है.

सूर्यवंशी का ट्रेलर बीते साल 02 मार्च को रिलीज हुआ था और फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद किया था. लेकिन फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज उस वक्त पोस्टपोन कर दी गई थी, जब देश में कोरोना का कहर काफी तेजी से बढ़ रहे थे. कोविड के चलते मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट रोक दी थी. तभी से फैंस को इस सवाल के जवाब का इंतजार है कि मेकर्स इस फिल्म को कब रिलीज करेंगे. सूर्यवंशी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म है. इससे पहले फैंस सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और सिंबा जैसी फिल्मों का लुत्फ उठा चुके हैं.






Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page