ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

आपत्तिजनक वीडियो फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे इसी के डर से युवती ने आत्महत्या की

आपत्तिजनक वीडियो फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे इसी के डर से युवती ने आत्महत्या की

गाजियाबाद

टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में चार नवंबर को युवती के आत्महत्या करने के मामले में तीन युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि युवक आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। इसी के डर से युवती ने आत्महत्या की

पीड़िता के अनुसार, कॉलोनी के एक युवक ने बेटी को धमकी दी कि उसके भाई को पार्क से उठा ले जाएगा। बेटी को अपने साथ दोस्त के घर ले गया। उसके वीडियो और फोटो बनाए। वह वीडियो और फोटो प्रसारित करने की धमकी दे रहे थे। इससे बेटी परेशान थी।

बेटी ने तीन नवंबर की रात में इसकी जानकारी उन्हें दी थी। उन्होंने बेटी से कहा था कि इसकी शिकायत पुलिस से करेंगे, लेकिन चार नवंबर को बेटी का शव कमरे में पंखे से लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।

सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page