ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurMeerutUttar Pradesh

ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या का राजफाश; बड़े भाई ने किया था कत्ल, बताया छोटी बहन से छेड़छाड़ करता था विक्की

ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या का राजफाश; बड़े भाई ने किया था कत्ल, बताया छोटी बहन से छेड़छाड़ करता था विक्की

मेरठ

सुपरटेक ग्रीन विलेज में हुई ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या का सोमवार की देर रात पुलिस ने राजफाश कर दिया। बड़े भाई ने ही विक्की को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने हत्यारोपित के कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया है।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि विक्की छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था, जिसकी वजह से दो माह पहले वह ससुराल में आत्महत्या कर चुकी है। पुलिस मान रही है कि संपत्ति का विवाद है। आरोपित इसे दूसरा रूप देने के लिए कहानी बना रहा है।

ट्रांसपोर्टर के बेटे का शव मिला था

बिजली बंबा बाइपास स्थित सुपरटेक ग्रीन विलेज कालोनी के फ्लैट में नंबर 502 में रविवार शाम को ट्रांसपोर्टर सुनील शर्मा के बेटे विक्की (26) का शव मिला था। युवक की हत्या की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी पीयूष सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। एसपी सिटी ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई थी। इसके बाद हत्या का राजफाश करने के लिए सर्विलांस टीम व थाना ब्रह्मपुरी पुलिस को लगाया था।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page