ATMS College of Education Menmoms
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

ठंड आते ही हो गए हैं फ्लू का शिकार, तो सर्दी-खांसी से तुरंत राहत दिलाएंगे ये 5 काढ़े

 ठंड आते ही हो गए हैं फ्लू का शिकार, तो सर्दी-खांसी से तुरंत राहत दिलाएंगे ये 5 काढ़े

लाइफस्टाइल 

सर्दी का सीजन जहां अपने साथ सुहाना और खुशनुमा माहौल लेकर आता है, तो वहीं इस मौसम में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं और सर्दी-जुकाम परेशानी की वजह बन जाते हैं। यह सीजन अक्सर अपनी ठंडक के लिए पसंद किया जाता है, लेकिन इस मौसम के आते ही सर्दी और खांसी के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। सर्दी- जुकाम की समस्या अक्सर हमारे रोजमर्रा के कामों में बाधा डालती है। ऐसे में इससे जल्द राहत पाने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं, जो पुराने समय से इससे राहत दिलाते आते हैं।

 

सर्दी-खांसी से जल्द आराम पाने के लिए काढ़ा सबसे कारगर तरीका है। यह आपको मेटाबॉलिज्म बेहतर करने के साथ ही पाचन में सुधार करते हुए मौसमी संक्रमण से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे भी कारगर काढ़ों के बारे में, जो इस मौसम पाचन में सुधार करते हुए आपको सर्दी और खांसी से राहत देंगे।

दालचीनी काढ़ा

सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए आप दालचीनी काढ़ा ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और यह मौसमी बीमारियों से बचाने में आपकी मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक-दो कप पानी और इसमें दालचीनी पाउडर डालकर उबलने दें। आप चाहें तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। यह काढ़ा आपकी इम्युनिटी मजबूत बनाने के साथ शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद कर सकता है।

तुलसी-काली मिर्च का काढ़ा

लोग अक्सर कमजोर इम्युनिटी की वजह से सर्दी-खांसी से पीड़ित हो जाते हैं। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए आप रोजाना तुलसी का काढ़ा पी सकते हैं। तुलसी का काढ़ा बनाने के लिए एक पैन में पानी गर्म करने के बाद उसमें तुलसी के पत्ते, दालचीनी, काली मिर्च और सोंठ डालकर कुछ देर तक उबालें और फिर छान लें। अब इसे गुनगुना हो जाने पर पी लें।

गिलोय का काढ़ा

आयुर्वेद में लंबे समय से गिलोय का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जा रहा है। हालांकि, कोरोनाकाल के बाद से ही इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ गई है। ऐसे में सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए आप भी गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच गिलोय या गुडूची को पीस लें। फिर मीडियम आंच पर एक पैन रखें और इसमें 2-3 कप पानी डालकर उबालें। अब इसमें गिलोय का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे तब तक उबालें जब तक इसकी मात्रा 1/3 न रह जाए। यह काढ़ा फ्लू से लड़ने में आपकी मदद करेगा

तुलसी का काढ़ा

अगर आप इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही पाचन बेहतर करने का कोई उपाय खोज रहे हैं, तो तुलसी का काढ़ा एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। इसे बनाने के लिए एक पैन में पानी उबालने के बाद इसमें तुलसी के पत्ते, 1 चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच कसा हुआ अदरक डालें। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और 10-15 मिनट तक उबलने दें। अब इसे एक कप में छान लें और जब यह ठंडा हो जाए तो इसे पी लें।

 

अजवाइन का काढ़ा

अजवाइन में मौजूद औषधीय गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही यह पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने में भी काफी मदद करता है। इसका काढ़ा बनाने के लिए पानी में 1-2 चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें और गुनगुना होने पर पी लें। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही पाचन के लिए भी फायदेमंद है।

 

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page