M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingBulandshahrCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

सेहत का खजाना है आटे की पंजीरी, जानें इसे सर्दियों में खाने के फायदे

सेहत का खजाना है आटे की पंजीरी, जानें इसे सर्दियों में खाने के फायदे

लाइफस्टाइल

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मौसम के अनुसार डाइट लेना काफी जरूरी है। सर्दियों के मौसम में लोग स्वस्थ रहने के लिए तरह-तरह की चीजें खाते हैं। ये शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं, जिससे आप इस मौसम में सुरक्षित रहते हैं।

जीरी का नाम आपने जरूर सुना होगा। हिंदू धर्म में इसे प्रसाद के रूप में खाया जाता है। इसे बनाने के लिए आटा, घी, और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। आटे की पंजीरी में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए जरूरी हैं। आप सर्दियों की डाइट में पंजीरी जरूर शामिल करें, इसे रोजाना खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

इम्युनिटी बूस्टर के रूप में काम करे

सर्दियों में इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना काफी जरूरी है। ऐसे में स्वादिष्ट पंजीरी का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है। पंजीरी में मौजूद घी, गोंद और ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जो सर्दियों में होने वाली बीमारियों से आपको बचाते हैं।



वजन घटाने में सहायक

सर्दियों में वजन बढ़ने की समस्या आम है, ऐसे में आप वजन मेंटेन करने के लिए वेट लॉस डाइट में पंजीरी शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और वजन कम होने में मदद मिलती है।

पाचन को बढ़ावा देता है

पंजीरी में घी का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-ई और विटामिन-के पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो पाचन को बढ़ावा देते हैं। अगर आप पाचन से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं, तो सर्दियों के मौसम में आपको जरूर पंजीरी खाना चाहिए।



जोड़ों के दर्द से राहत दिलानें में मददगार

सर्दियों में अक्सर लोग जोड़ों और शरीर के दर्द से परेशान रहते हैं। इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह के प्राकृतिक उपचार अपनाते हैं। पंजीरी में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और अन्य फैट्स पाए जाते हैं। इससे आपकी हड्डियां स्वस्थ रहती हैं।



शरीर को उर्जावान बनाए

अगर आप सर्दियों में रोजाना पंजीरी खाते हैं, तो इससे शरीर को ऊर्जा मिलता है। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page