ATMS College of Education Menmoms
News

कार और बाइक की हुई जबदस्त भिंड़त, हवा में उड़ गया बाइक सवार., दंपत्ति की मौत

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के बुलन्दशहर रोड़ पर बाईक और कार की हुई जबदस्त भिंड़त में बाईकसवार हवा में उछल कर जमीन पर गिर पड़ा,जिससे बाईकसवार दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव मोड़ी में रहने वाले यह दंपत्ति बाइक पर सवार होकर हापुड़ अपनी किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे. जैसे ही दोनों हापुड़ के कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत बुलंदशहर रोड पर पहुंचे, तभी सामिया गार्डन के नजदीक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. दंपत्ति को कार द्वारा टक्कर मारने की यह घटना बुलंदशहर रोड पर स्थित टीएफसी रेस्टोरेंट के सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी. जिससे बाइक चला रहा व्यक्ति हवा में करीब 10 फीट तक उड़ गया और बाद में नीचे जमीन पर आकर पटका, जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर चल रहे रिक्शे में जाकर गिरी. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हापुड़ कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना के बाद मृतक के परिवार की ओर से पुलिस को किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page