M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurMeerutNewsUttar Pradesh

हापुड़ हाईवे पर भयंकर हादसा घटित हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक को कंटेनर ने टक्कर मार दी

हापुड़ हाईवे पर भयंकर हादसा घटित हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक को कंटेनर ने टक्कर मार दी

मेरठ

मेरठ में सोमवार देर रात फफूंडा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों वाहनों के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को अलग करना पड़ा।

ट्रक का रस्सा ढीला था
मेरठ से धान लेकर एक ट्रक हापुड की ओर जा रहा था। हापुड हाईवे पर खरखौदा थाना क्षेत्र में फफूंडा के पास ट्रक का ट्रेलर खुल गया। ड्राइवर ने ट्रक को किनारे खड़ा कर दिया और क्लीनर नानक के साथ मिलकर रस्सा खींचने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का बड़ा हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया.

 

 

job require
job require

दोनों गाड़ियों के क्लीनर की मौत
ट्रक खींच रहे क्लीनर नानक निवासी स्याना बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंटेनर के क्लीनर की भी मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर के ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है. थाना प्रभारी राजीव सक्सेना ने बताया कि कंटेनर के क्लीनर की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

देर रात क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को अलग करने के बाद ही दोनों शवों को बाहर निकाला गया। ड्राइवर की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों वाहन हाईवे पर पलट गए। ताकि कोई दूसरा वाहन उनसे न टकराए.

रूट डायवर्जन ने किया लोगों को परेशान

दिल्ली रोड पर रैपिड के निर्माण के चलते सोमवार रात में कई जगह रूट डायवर्जन कर दिया गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रैपिड रेल के निर्माण कार्य की वजह से सोमवार रात नवीन मंडी गेट समेत कई जगह रूट डायवर्जन कर दिया गया।

बिना सूचना दिए रूट डायवर्जन से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। चौपहिया वाहन चालकों को रास्ते बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ा। उन्होंने वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया। नवीन मंडी गेट पर रूट डायवर्जन होने से वाहन चालकों को मंडी के अंदर से होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर से निकलकर बागपत रोड पर पहुंचना पड़ा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page