M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurMeerutNewsUttar Pradesh

बैंकिंग हो या फिर बीमा बेटियों को खूब मिलेगा मौका 25 से अधिक कंपनियां देगी रोजगार का मौका

बैंकिंग हो या फिर बीमा बेटियों को खूब मिलेगा मौका 25 से अधिक कंपनियां देगी रोजगार का मौका

मेरठ

मेरठ के विभिन्न कालेजों में पढ़ने वाली अथवा कालेज की पढ़ाई पूरी कर चुकी छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ ही अब छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए बैंकिंग व बीमा समेत अन्य क्षेत्रों में रोजगार का अवसर मिलेगा।

मेले में 25 से अधिक कंपनियां आएंगी

आगामी 25 व 26 सितंबर को यहां बुढ़ाना गेट स्थित इस्माईल नेशनल महिला पीजी कालेज में छात्राओं और महिलाओं के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला लगाया जा रहा है। यह रोजगार मेला सुबह 10 बजे शुरू होगा। दो दिन तक चलने वाले मेले में 25 से अधिक कंपनियां आएंगी। वह साक्षात्कार आदि के माध्यम से बैंकिंग व बीमा क्षेत्र के साथ ही अन्य क्षेत्रों में छात्राओं व पूर्व छात्राओं तथा महिलाओं का चयन करेंगी

दसवीं से लेकर पीजी तक को मौका



क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में सहायक निदेशक शशि भूषण उपाध्याय के निर्देशन में पिछले कई दिनों से बड़े स्तर पर लगाए जाने वाले इस मेले की तैयारियां चल रही है। मेले में दसवीं से लेकर पीजी तक की छात्राओं को मौका मिलेगा।



 



 



 



job require
job require

पंजीकरण कराकर हों शामिल

क्षेत्रीय सेवायोजन योजना कार्यालय की सहायक जिला रोजगार अधिकारी मनीषा अत्री का कहना है की छात्राएं इस मेले में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीकरण कराकर शामिल हो सकती हैं। उनके लिए यह स्वर्णिम मौका है।



मेले में आ रही विभिन्न कंपनियों के माध्यम से उन्हें अपने करियर में मनपसंद क्षेत्र चुनने का मौका मिलेगा। इनमें बैंकिंग व बीमा क्षेत्र के साथ टेक्निकल अथवा नान टेक्निकल तथा अन्य क्षेत्रों में करियर चुनने का मौका मिलेगा। वे अपने पांच रिज्यूम की प्रति लेकर मेले में आ सकती हैं।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page