fbpx
ATMS College of Education
Astrology

कलानिधि योग से आज लाभ पाएंगे वृष, तुला सहित कई राशियों के जातक

कलानिधि योग से आज लाभ पाएंगे वृष, तुला सहित कई राशियों के जातक

मेष

आज मेष राशि के जातक सामाजिक गतिविधियों से लोकप्रियता हासिल करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और प्रसन्नता बढ़ेगी। अगर जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज उसमें आपकी जीत हो सकती है, लेकिन आज आपको अपनी मां की सेहत का ख्याल रखना होगा क्योंकि उनकी सेहत बिगड़ सकती है। अगर आज आपको किसी यात्रा पर जाना है तो बहुत सावधानी से जाएं क्योंकि यात्रा में परेशानी होगी और अनावश्यक खर्चों का भी सामना करना पड़ेगा। दोस्तों और नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।

वृषभ

आज वृषभ राशि के जातकों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। सितारे बताते हैं कि इनका मनोबल और आत्मविश्वास आज बढ़ा हुआ रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तनाव चल रहा है तो आज वह खत्म हो सकता है और आपके रिश्ते बेहतर होंगे। लव लाइफ में आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम के समय आज आप अपने परिवार वालों के साथ घूमने अथवा शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। बिजनस करने वाले लोगों को आज कुछ नए अवसर मिलेंगे और लाभ की प्राप्ति होगी।

कर्क

कर्क राशि के जातकों को आपके परिवार में भाई-बहनों और करीबी रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। लेकिन आज आपको कार्यक्षेत्र में बहुत सावधान रहना होगा, आपके कुछ विरोधी और शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का काम कर सकते हैं। किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से आपको बचना होगा। आज शाम के समय आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर आपका धन खर्च होगा।

सिंह

आज सिंह राशि के सितारे कहते हैं कि आपके कार्यक्षेत्र में आज किसी नई योजना पर काम शुरू होगा जिसको लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। आपके प्रभाव और आपकी कुशलता को देखकर विरोधी आज शांत रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आप शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक और सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपके अंदर परोपकार की भावना बढ़ेगी, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। आज आपका अधिकांश समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। बिजनस करने वाले जातक आज कुछ साहसिक कदम उठाएंगे जिससे उनको लाभ मिेलेगा।

तुला

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल और सुखद रहने वाला है। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा और आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपको कुछ नया सीखने में रुचि रहेगी, जिससे ज्ञान का विकास होगा। प्रेम जीवन के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर चल रहा तनाव आज खत्म हो सकता है। आज आपका धन स्वास्थ्य और वाहन पर खर्च होगा, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य और खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक

आज वृश्चिक राशि के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आमदनी कम और खर्च महंगे होंगे। वैसे आज कुछ खर्चे भी होंगे जो न चाहते हुए भी आपको करने पड़ेंगे। संतान की सफलता और उनके कार्यों को देखकर मन प्रसन्न रहेगा। उन्हें उत्कृष्ट कार्य करते देख प्रसन्न होंगे। यदि आपके आस-पड़ोस में कोई विवाद है तो आपको उससे दूर रहना चाहिए। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, उनका ख्याल रखें।

धनु

धनु राशि के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। सरकारी क्षेत्र के कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको कार्यस्थल पर अधिकारियों और वरिष्ठों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आपकी लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। पारिवारिक संपर्कों से आज आपको लाभ मिलेगा और भाई-बहनों की मदद से आप लंबे समय से लंबित कार्य पूरे कर सकते हैं। आज आपको सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज आप शाम का समय धार्मिक अनुष्ठानों में बिताएंगे और आज आप शुभ कार्यों पर कुछ धन भी खर्च करेंगे, जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी।

मकर

सितारे कहते हैं कि मकर राशि वालों को आज साझेदारी के कारोबार में लाभ मिलेगा। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है। समाज में आपके परिवार का मान-सम्मान और नाम होने का लाभ भी आज आपको मिलने वाला है। आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज आपको अपना पैसा वापस मिल सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि आज बिना पूछे किसी को कोई सलाह न दें। आज आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

मीन

मीन राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिल रहा है। आज आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करना आपके लिए शुभ रहेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करेंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी और धन में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो खुले दिमाग से करें क्योंकि इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। आज शाम को आपको अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके किसी बनते काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

 

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page