ATMS College of Education Menmoms
News

मकान से चोरी करके छत से भाग रहे चोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आनें से मौत,चोरी का माल बरामद

हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में एक फैक्ट्री के ड्राइवर के घर में चोरी कर छत से भाग रहे एक चोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आनें से मौत हो गई। पुलिस ने मौकें पर पहुंच चोरी का माल बरामद कर शव को पीएम को भेज दिया।

जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा की नियाज कालोनी निवासी यूपीएसआईडीसी स्थित एक फैक्टरी में एक ट्रांसपोर्टर के यहां ड्राइवर है।

शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ सो गया था। रविवार सुबह जागने पर जब उसकी पत्नी शमा परवीन घर के आंगन में आई,तो गेट खुलें देखकर छत पर गई, वहां एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़े हुए देखा,तो उसकी चीखें निकल गई। चीख-पुकार की आवास सुनकर रियाज व पड़ोसी छतपर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की तलाशी ली,तो उसकी जेब से
चार मोबाइल, घड़ी सोने और चांदी के आभूषण और 25 सौ रुपए, एक आई डी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की जेब में मिली आईडी से इब्राहिम पुत्र अफसर मौहल्ला भद्रान गांव देहरा के रूप में मृतक की पहचान हुई है।शव को पीएम को भेज जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने आंशका व्यक्त करते हुए बताया कि चोर की मौत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आनें से होनें की सम्भावना है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page