ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए दो शातिर बदमाश

 पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए दो शातिर बदमाश

साहिबाबाद

साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के लोनी-भोपुरा रोड पर रविवार देर रात को पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस ने दो तमंचे, 10 हजार रुपये और चोरी की स्कूटी बरामद की है।

सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश ज्योति नगर दिल्ली का फुरकान और कृष्णा नगर का जितेंद्र है। फुरकान के दोनों पैर में और जितेंद्र के दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों घायल हो कर गिर गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों को लोनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस की जांच में आया है कि दोनों शातिर लुटेरे हैं। फुरकान और जितेंद्र दोनों दोस्त हैं। दोनों दिल्ली से फायरिंग कर लूट के मामले में छह साल पहले जेल गए थे। जितेंद्र बाहर आ गया था।

बदमाशों से चोरी की स्कूटी हुई बरामद

फुरकान अभी तीन माह पहले ही जेल से बाहर आया है। दोनों फिर से साथ मिलकर लूट करने लगे। उनके पास से जो स्कूटी बरामद हुई है। उन्होंने इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र से 25 अगस्त को चोरी हुई थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page