ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

शादी के तीन महीने बाद ही प्रेमिका को लेकर फरार हुआ पति

शादी के तीन महीने बाद ही प्रेमिका को लेकर फरार हुआ पति

गाजियाबाद

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पति अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। आरोपी की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी. पत्नी आरोपी पति की तलाश कर रही है. उन्होंने डीएम और थाने में शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

अब पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाने की बात हो रही है। आरोप है कि पति का शादी से पहले से अफेयर था। ससुराल वालों ने यह बात उससे छुपाई। वहीं, स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है.

शादी के बाद पति परेशान करने लगा
मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती की शादी मई 2023 में मोदीनगर के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति ने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। वह उनसे बात भी नहीं करता था, जिससे घर में कलह रहती थी। युवती के मुताबिक पति के घर में रहने वाली एक महिला से प्रेम संबंध हैं।

वह फोन पर बात करने के लिए घर से बाहर चला जाता था
वह रात में उससे मोबाइल पर बात करने के लिए घर से बाहर जाता था। कई बार लड़की ने उसे बात करते हुए पकड़ लिया। उसने ससुराल वालों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने भी पति से कुछ कहने की जरूरत नहीं समझी। अब 22 अगस्त को वह अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया.

पत्नी पर दूसरी शादी करने का शक
लड़की को शक है कि दोनों ने शादी कर ली होगी. ऐसे में उन्हें बिना तलाक दिए दोबारा शादी करना अपराध है. उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई। वे ससुराल पहुंचे लेकिन उन्होंने गाली-गलौज कर भगा दिया। मामले में एसीपी का कहना है कि फिलहाल मामला जानकारी में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page