M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

13 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

13 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

गाजियाबाद

कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ उसके घर के सामने क्लीनिक पर काम करने वाले दो आरोपियों ने अपने साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना 24 अगस्त की है और छात्रा ने यह बात अपने परिजनों से छिपाकर रखी. तबीयत खराब होने पर स्वजन ने सख्ती से पूछा तो छात्रा ने आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें से एक नाबालिग है. उसे बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है.

दोस्त के घर जाकर किया गैंग रेप
कविनगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की घर के सामने क्लीनिक पर काम करने वाले जीवन विहार के अभिषेक और बागवाली कॉलोनी शास्त्रीनगर के एक नाबालिग से बातचीत हुई। 24 अगस्त को दोनों लड़की को बहला-फुसलाकर गोविंदपुरम में अपने दोस्त दिशांत राजपूत के घर ले गए और तीनों ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताई गई
इसके बाद से छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में किसी को नहीं बताया. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई.

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है.

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page