M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में जली महिला

संदिग्ध परिस्थितियों में जली महिला

गाजियाबाद:

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के सैन्य विहार में रहने वाली एक महिला रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। महिला को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर महिला को दिल्ली के सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया।

पति की हो गई थी मृत्यु

स्वजन ने ससुराल पक्ष पर प्रॉपर्टी विवाद के चलते जलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पसौंडा के रहने वाले नूर मोहम्मद ने अपनी पुत्री आसमीन की शादी डूंडाहैड़ा के रहने वाले शाहरुख से की थी। आसमीन का चार साल का एक बेटा भी है। पूर्व में आसमीन के पति शाहरुख की मृत्यु हो गई थी। बताया गया है कि तब से आसमीन व ससुराल पक्ष में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस मामले में मुकदमे भी चल रहे हैं।

अस्पताल में कराया भर्ती

रविवार सुबह आसमीन संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी स्वजन की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page