ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsNewsUttar Pradesh

कंपनी में काम करने वाले साथी बने महिला की इज्जत के दुश्मन, पीड़िता ने पुलिस से मांगा इंसाफ

कंपनी में काम करने वाले साथी बने महिला की इज्जत के दुश्मन, पीड़िता ने पुलिस से मांगा इंसाफ

 

Noida  : शहर में कंपनियों में कई महिलाएं काम करती है। ऐसे में उन्हें काम के साथ-साथ काफी परिस्थितियों का सामना करके आगे बढ़ना होता हैं। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि आगे बढ़ने के लिए लोग उन्हें ऑफर देते हैं। कई मासूम लड़कियों के ऐसे हैवानों का शिकार बन जाती है, लेकिन कुछ आगे बढ़कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है। ऐसा ही एक मामला फेस -3 थाना क्षेत्र से सामने आया है जिसमें क्षेत्र मे स्थित एक कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ उसी की कंपनी में काम करने वाले तीन लोगों ने अश्लील हरकत की। युवती ने कंपनी के एचआर और अन्य लोगों से इस मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला 
मिली जानकारी के मुताबिक फेस -3 थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करने वाली  युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी कंपनी में काम करने वाले चिराग ने कुछ समय पूर्व केबिन में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता के अनुसार उसने इस बात की जानकारी एचआर मैनेजर और अन्य लोगों को दी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता के अनुसार 7 जुलाई को कंपनी में चिराग, वरुण और सुनील ने एक केबिन में बुलाकर उसके साथ फिर अश्लील हरकत की। पीड़िता एचआरए और अन्य लोगों से फिर से शिकायत की, आरोप है कि उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है।

तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
पीड़िता का आरोप है कि 26 जुलाई को सुनील नामक कंपनी के कर्मचारी ने उसके साथ फिर से अश्लील हरकत की। बार-बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता थाने पहुंच गई और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई है। पीड़िता की शिकायत पर चिराग, वरुण और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page