M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

घायल मजदूर की हुई मौत, एफआईआर दर्ज


हापुड़। थाना पिलुखवा क्षेत्र में एक ट्रक से सामान उतारते समय एक मजदूर घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम को भेज एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकार के अनुसार बिहार के जिला वैशली के ग्राम महसर निवासी सुरेंद्र राय (42 ) पिलखुवा क्षेत्र में नेशनल हाईवें-9 स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी के रूप में कार्य करता है।
दो दिन पूर्व फैक्ट्री में बाहर से ट्रक में कबाड़ आया था। जिसे उतारने में फैक्ट्री के मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक से अन्य मजदूरो ने मजदूर सुरेंद्र राय के शरीर से खून निकलते देखा। जिससे वहां हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में मजदूर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत ही मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और सूचना पुलिस को दी। जहां उपचार के दौरान मजदूर सुरेंद्र राय की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि मजदूर सुरेंद्र राय कबाड़ उतारते समय घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page