ATMS College of Education Menmoms
BreakingGarhHapurNewsUttar Pradesh

गढ़ क्षेत्र को ऑक्सीजन की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा

गढ़ क्षेत्र को ऑक्सीजन की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा
सीएमओ ने कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी
स्वीकृति मिलते ही कार्य हो जाएगा प्रारंभ
गढ़मुक्तेश्वर
कोराना काल में ऑक्सीजन की कमी के कारण सर्वाधिक मौत हुई थी जिसके चलते शासन द्वारा ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए नए प्लांट लगाने की योजना चलाई हुई है जिसके तहत गढ़ सीएससी में बहुत जल्द प्लांट का कार्य प्रारंभ होने का अनुमान है
सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि कोरोना काल की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी होने पर भारी संकट का सामना करना पड़ा था। शासन से निर्देश मिलने पर ऑक्सीजन प्लांट का कार्य कराया जाना है। उन्होंने बताया कि 50 लाख से अधिक की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना तैयार की गई है। ऑक्सीजन की जरूरत कभी भी मरीज को पड़ सकती है।भविष्य में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर गढ़ की सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने को लेकर योजना बनाई गई है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन से इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। प्लांट लगाने के बाद अस्पताल के सभी बेड पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। पाइप लाइन डालने का भी कार्य कराया जाएगा।इसके अतिरिक्त अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था रहेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page