M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नाबालिग को बहला फुसलाकर घर में रखें 90 हजार रुपए लेकर फरार हुआ युवक

हापुड़,।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में
एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिंग बहन को उसके घर में रखे 90 हजार रुपये लेकर गायब होने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना सिम्भावली में दर्ज कराए मुकदमे में पीड़ित ने बताया है कि वह ग्राम वैठ थाना सिम्भावली जिला
हापुड़ का निवासी है। उसका परिवार गांव में रह रहा है और वह और उसकी मां मेहतन मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह मजदूरी करने के लिए
बाहर गया हुआ था जबकि मां रिश्तेदारी में गई हुई थी। 7 जुलाई को उसका एक दूर का रिश्तेदार अलतमश निवासी ग्राम पटना, थाना हापुड़ देहात उसके घर आया और उसकी नाबालिंग बहन को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया । पीड़ित के घर में कमेटी के 90 हजार रुपये रखे हुए थे, जिन्हें आरोपी युवक अपने साथ ले गया । जब उसकी मां वापस लौटी तो उन्होंने फोन
पर सारी बात बताई। पीड़ित तुरंत वापस काम से घर वापस लौटा और गांव से कई लोगों को साथ लेकर अलतमश के घर पहुंचा । जहां अलतमश के परिवार वालों ने बताया कि उनका पुत्र घर नही आया है। पीड़ित ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी पता नही चला है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। सिंभावली थाना प्रभारी संजय पाण्डेय का कहना है कि जल्दी ही दोनों को तलाश कर लिया जाएगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page