M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या 

गाजियाबाद

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के तिगरी गोलचक्कर के पास एक होटल के कमरे में एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने भाई को फोन किया और अपने माता-पिता से बात करने के लिए कहा। भाई पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा तो युवक का शव कमरे में पड़ा मिला।

मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है. मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के राधा कृष्ण एन्क्लेव में रहने वाले अरुण त्यागी का 30 वर्षीय बेटा मयंक त्यागी नोएडा के एक होटल में अकाउंटेंट था।



भाई से कहा- आज मेरा आखिरी दिन है..



बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकला और 11 बजे तिगरी चौराहे के पास होटल लिव-इन की ऊपरी मंजिल पर कमरा ले लिया। दोपहर के समय उसने अपने भाई को फोन किया और कहा, “माँ और पापा से बात करो, यह मेरा आखिरी दिन है।”



खुद को गोली मारकर आत्महत्या



इस पर भाई घबरा गया और आकाश नगर चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इससे पहले मयंक ने अपने सीने में पिस्तौल सटाकर आत्महत्या कर ली थी। भाई की सूचना पर पुलिस ने मयंक के मोबाइल फोन की लोकेशन निकाली और होटल पहुंची तो कमरे में मयंक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था।



पुलिस ने मौके से बंदूक बरामद कर ली है. एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। मामले की अभी भी जांच की जा रही है.







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page