fbpx
ATMS College of Education
News

सेना में ब्राह्मण रेजीमेंट का पुन: गठन कराने की पीएम से मांग


हापुड़।
भारतीय सेना में ब्राह्मण रेजीमेंट का पुन: गठन करने समेत तीन मांगों को लेकर वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन यूपी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना में ब्राह्मण रेजीमेंट को शक्तिशाली माना जाता था। लेकिन अब सेना में कोई ब्राह्मण रेजीमेंट नहीं है। इसलिए पुन: ब्राह्मण रेजीमेंट को सेना में शामिल किया जाए। ब्राह्मणों के उत्थान के लिए ब्राह्मण समाज कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। इसके अलावा तीर्थ नगरी ब्रजघाट में भगवान श्री परशुराम की विशाल मूति व एक घाट का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने की मांग की। इस मौके पर लोकेश शर्मा, अजय शर्मा, कुलदीप शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, आर्यन शर्मा, हरपाल शर्मा आदि शामिल रहे।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page