M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जनपद में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेल चुकी महिला खिलाड़ियों के लिए सर्वेक्षण शुरू

हापुड़।

क्रीड़ा भारती महिला मण्डल जनपद हापुड़ द्वारा राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेल चुकी महिला खिलाड़ियों के सर्वेक्षण के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में भारतीय स्त्री शक्ति संगठन एवं क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में जनपद हापुड़ की राज्य, राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर खेलों में प्रतिभाग करने वाली महिला खिलाड़ियों का सर्वेक्षण होना है। क्रीड़ा भारती के मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने महिला खिलाड़ी सर्वेक्षण के उदेश्यों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों को खेल में आने वाली समस्याओं के बारे में सर्वेक्षण किया जाना है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों से संबंधित समस्याओं के बारे में सर्वेक्षण कर केंद्र को सूचित करना है, ताकि सरकार महिला खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त नीति बना सके। कनक गुप्ता ने कहा की भारत में सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टिकोण के कारण खेल में महिलाओं की भागीदारी परंपरागत रूप से कम रही है। हालाँकि हाल के वर्षों में खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के प्रयास किये गए हैं, जैसे कि महिला एथलीटों के लिये वित्त एवं संसाधन में वृद्धि करने हेतु नीतियों का कार्यान्वयन, छोटी उम्र से ही लड़कियों को खेलों में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित करने के लिये कार्यक्रमों का निर्माण, कई प्रयासों के बावजूद भारत में खेल भागीदारी और प्रतिनिधित्त्व में लैंगिक समानता हासिल करने के मामले में अभी एक लंबा रास्ता तय करना शेष है। भारत में खेल विकास की प्रक्रिया में हैं। विकास की इस दर को तेज़ करने के लिये समग्र दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता होगी। बुनियादी ढाँचे के विकास, खेल प्रतिभाओं की पहचान करने, नियमित खेल का आयोजन करने और ज़मीनी स्तर पर जागरूकता पैदा करने के प्रयासों की आवश्यकता है। मनप्रीत खैरा ने कहा की क्रीड़ा भारती द्वारा महिला खिलाड़ियों के सर्वेक्षण के लिए सभी खेल संघो व खेल कोचो को महिला खिलाड़ियों के नाम व संपर्क हेतु 8273054267 सूची उपलब्ध कर सर्वेक्षण में सहयोग प्रदान करे। महिला खिलाड़ियों के सर्वेक्षण में डॉ शशि शर्मा, छमा शर्मा, शिवानी शर्मा, सलोनी, निशा त्यागी, वंदना सिंहल, नीलम गुप्ता, ईश्वरीय शीशोदिया, विनीता शर्मा, सुषमा शर्मा, गुंजन गर्ग, ऋचा शर्मा, मनीषा, अंजलि गर्ग आदि महिला मण्डल सदस्य सर्वेक्षण में सहयोग करेंगी।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page