M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने फिर दिया इंसानियत का पैगाम, खत्ती में गिरे गौवंश को बाहर निकाला

कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने फिर दिया इंसानियत का पैगाम, खत्ती में गिरे गौवंश को बाहर निकाला

 

हापुड़।

बुधवार को कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने रामगंज स्थित एफसीआई की खत्ती में गिरे गौवंश को बाहर निकालकर फिर से इंसानियत का पैगाम दिया हैं। विक्की शर्मा ने बताया हैं कि बुधवार की सुबह एक गौवंश FCI की खुली खत्तियों में गिर गया, जिसकी सूचना उन्हें वहां के लोगों से मिली। सूचना मिलने पर वे तत्काल अपनी टीम के लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गौवंश को बाहर निकालने के लिए मदद में जुट गए। विक्की शर्मा ने नगरपालिका परिषद के अधिकारियों को सूचना दी कि एक गौवंश बीते कई घंटे से एफसीआइ की खुली खत्तियों में गिर गया हैं। जिसे बाहर निकलने के लिए जेसीबी की तत्काल आवश्यकता हैं। नगरपालिका परिषद के अधिकारियों ने जेसीबी को घटनास्थल पर भेजा। जेसीबी की मदद से गौवंश को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद गौवंश को बेल्ट के सहारे जेसीबी की मदद से खुली खत्तियों से बाहर निकाला गया। अंत में जेसीबी के कर्मचारियों ने गौवंश को बाहर निकालकर राहत की सांस ली। कांग्रेस नेता व सेवादल के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा हैं कि शहर में कुछ लोग ऐसे हैं जो गौ माता को तब तक अपने पास रखते हैं जब तक गौमाता उन्हें दूध दे रही होती हैं और जब गौमाता दूध देना बंद कर देती हैं तो उन्हें लावारिस पशुओं की तरह घर से बाहर छोड़ दिया जाता है। आज उन्हीं लोगों के कारण गौमाता की ये दुर्दशा हो रही हैं। अंकित शर्मा ने कहा हैं कि ऐसे लोग न केवल गौमाता की दुर्दशा के आरोपी हैं बल्कि गौमाता के साथ किए गए अपराध के लिए पाप के भागीदारी भी हैं। ऐसे लोगों पर सरकार द्वारा सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने उन लोगों पर भी तीखा कटाक्ष किया हैं जो शहर में गौमाता के भक्त या उनके सेवक होने का दावा करते हैं और खुद को गौमाता का प्रेमी बताते हैं। विक्की शर्मा ने मांग की हैं कि FCI की खुली खत्तियों को नगरपालिका परिषद द्वारा तत्काल बंद कराया जाए जिससे भविष्य में गौवंशो के साथ आगे ऐसी कोई घटना न घटे। उन्होंने कहा हैं कि समाज का नागरिक और एक सनातनी हिंदू होने के नाते गौवंशों को बचाने की जिम्मेदारी हमारी हैं और इस पहल में सभी को आगे आना चाहिये। इस दौरान गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुबोध शास्त्री आदि लोग भी मौजूद रहें.!



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


12 Comments

  1. Pingback: brainsclub
  2. Pingback: dewahk
  3. Pingback: Web Hosting
  4. Pingback: useful link
  5. Pingback: cam models
  6. Pingback: pgslot
  7. Pingback: PinUp yukle App
  8. Pingback: sluts near me
  9. Pingback: ethereum news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page