ATMS College of Education Menmoms
Astrology

आज का राशिफल 19 जून 2023: वृषभ, तुला, कुंभ, सिंह राशि के जातकों के भाग्य में बड़ा बदलाव होगा।

मेष राशि 

आज आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। आज का ध्यान आपके लिए रामबाण रहेगा। सकारात्मक सोच से आज आप बिगड़े हुए काम पूरे कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आज आर्थिक लाभ के कुल योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ राशि

आज का दिन आपको अपने नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारियों का अहसास कराएगा। रिश्तों को आज और मजबूत बनाने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं तो सोच समझकर कहीं भी निवेश करें। आज का दिन रोमांच से भरा रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अकारण किसी विवाद में पड़ने से बचें।

मिथुन राशि

आज किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें, नहीं तो पूरा दिन परेशानी और तनाव में बीत सकता है। आर्थिक रूप से आज आप कोई भी फैसला लेते हैं तो अंत में अपने बड़ों की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए आपको लापरवाही करने की जरूरत नहीं है। मां का आशीर्वाद लेने के बाद ही घर से निकलें।

कर्क राशि

आज आपको अपने बड़े भाई का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों को नया नाम देने का समय आ गया है। माता-पिता से आज विवाद हो सकता है, बहस करने से आपका मान-सम्मान कम होगा। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। दान करने से आज आपके मन को शांति मिलेगी। मित्रों से मिलना ठीक रहेगा।

सिंह राशि

आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आज आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे और शांत दिमाग से बड़े फैसले ले पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर पर मांगलिक कार्य का आयोजन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात आपको ऊर्जा से भर सकती है। आज गाड़ी मत चलाओ।

कन्या राशि 

इस दिन को आप अपना शुभ दिन मान सकते हैं। आज आपकी सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। आज आप जो भी निर्णय लेंगे वह आपके जीवन को आगे बढ़ा सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही आपको और परेशान कर सकती है। आज पत्नी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि 

आज बड़े का आशीर्वाद लें और अपने कदम घर के बाहर रखें। व्यापार में कोई नया प्रस्ताव स्वीकार करने से पहले अपने विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी मित्र से आपको धोखा मिल सकता है। आज लाभ के योग बन रहे हैं, घर में अचानक धन का आगमन हो सकता है। ससुराल पक्ष में अनबन की आशंका है।

मकर राशि

अच्छी किताबें आज आपका मार्गदर्शन करेंगी। आज आपको किसी अनजान का सहयोग मिलेगा। आज पैसे देने में आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। व्यापार से जुड़ा कोई फैसला आज आपको ज्यादा फायदा दे सकता है। किसी बड़े और अधिक परिपक्व व्यक्ति से मिलकर आप प्रभावित हो सकते हैं।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page