M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGarhHapurNewsUttar Pradesh

हत्या को हादसा दिखाने का आरोप

हत्या को हादसा दर्शाने का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर
कोतवाली गांव फुलड़ी निवासी एक व्यक्ति ने अपने जीजा और उसकी दूसरी पत्नी पर भांजे की हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक पर डालकर हादसा दर्शाने और सबूत मिटाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलडी निवासी माहिर ने बताया कि उसकी बहन सायदा की शादी करीब 20 साल पहले गांव फरीदपुर सिंभावली निवासी मंजूर के साथ हुई थी। जो दो बेटों की मां थी। वर्ष 2007 में सायदा की मौत हो गई। जिसके बाद लगभग पांच साल पहले मंरूर ने इलाहाबाद निवासी मरियम से अपने परिजनों की सहमति के बिना दूसरी शादी कर ली। जिससे गुस्सा होकर मंजूर की मां ने अपनी संपत्ति की वसीयत उसके दोनों भांजों के नाम कर दी। जिसकी जानकारी मिलने पर आरोपियों ने उसके भांजे फरदीन और नदीम की हत्या की धमकी दी। 12 अक्तूबर 2022 को मंजूर और मरियम ने षड़यंत्र के तहत फरदीन की हत्या कर उसका शव रेलवे लाइन पर डाल दिया। आरोपियों ने रेल से हादसा बताकर बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतक का दफीना भी कर दिया। जिसके बाद दोनों आरोपी ननिहाल में रह रहे उसके दूसरे भांजे नदीम को भी हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उसने सिंभावली थाने, एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। थाना प्रभारी संजय पांडेय का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मंजूर और मरियम के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाना, षड्यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page