ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

बाइक चोरी के पीड़ित ने खुद ही पकड़ लिए बाइक चोर

बाइक चोरी के पीड़ित ने खुद ही पकड़ लिए बाइक चोर
चोरी की बाइक भी की बरामद, चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
कोतवाली क्षेत्र के कोठी गेट तिराहे से पकड़े गए चोर
हापुड़,
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कोठी गेट तिराहे से एक पीड़ित ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने वाले दो चोरों को मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया। दोनों आरोपियों को पीड़ित ने पुलिस को सौंप दिया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली हापुड़ में दी तहरीर में इस्तेकार उर्फ भूरे मलिक पुत्र निसार मलिक निवासी पीरबाहुद्दीन थाना हापुड़ नगर ने बताया है कि 11 जून को उसके घर से बाहर से उसकी काले रंग की पेशन मोटर साईकिल चोरी हो गयी थी । जिसकी वह अपने स्तर से ही तलाश कर रहा था । 11 जून को शाम को ही कोठी गेट तिराहे के पास दो लड़के उसकी मोटरसाइकिल चलाते हुये दिखाई दिए। उसके द्वारा दोनों लड़कों व मोटर साईकिल को अपने भाई मुरसलीन की मदद से पकड़ लिया। पकड़े गए लड़कों में सावेज निवासी गद्दागाड़ा थाना हापुड़ व
दूसरे ने अपना नाम सुब्हान निवासी मोती कालोनी थाना हापुड़ नगर बताया है । पीड़ित ने दोनों लड़कों को पकड़कर कोतवाली में पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page